फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बरर्खास्त पीसीएस अधिकारी दुहन समेत तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

बरर्खास्त पीसीएस अधिकारी दुहन समेत तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

Wed, 09 May 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
बरर्खास्त पीसीएस अधिकारी  दुहन समेत तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने दाखिल किए  नामांकन पत्र
दुहन समेत तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए
विज्ञापन

शामली। कैराना लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाने के छठे दिन बर्खास्त पीसीएस अधिकारी रणधीर सिंह दुहन समेत तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। बुधवार को रालोद- सपा गठबंधन के प्रत्याशी तबस्सुम बेगम अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

कैराना लोकसभा उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया पांच मई से चल रही है। पांच मई से लेकर सात मई तक नामांकन पत्र खरीदने की होड़ मची हुई थी। अभी तक 22 नामांकन पत्र प्रत्याशियों द्वारा खरीदे गए हैं। मंगलवार को छठे दिन सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम सदर के समक्ष बर्खास्त पीसीएस अधिकारी रणधीर सिंह दुहन ने निर्दलीय रूप में नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। आरएस दुहन शामली के एसडीएम व जिला बनने के बाद पहले एडीएम रहे हैं। मेरठ एडीएम की तैनाती के दौरान बर्खास्त हुए थे। सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान क्षेत्र के इंद्रावली गांव निवासी रविंद्र कुुमार ने निर्दलीय, मुजफ्फरनगर जिले के खतौली क्षेत्र के दूधाखेड़ी निवासी यजपाल सिंह राठी ने निर्दलीय रूप से अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने दाखिल किए गए सभी निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों के साथ अन्य कागजों की जांच करके सहायक निर्वाचन अधिकारी को दिशा -निर्देश दिए। बुधवार को रालोद- सपा गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी तबस्सुम बेगम अपने समर्थकों समेत नामांकन पत्र दाखिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed