फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अपराधियों की संपति की जाएगी जब्त

अपराधियों की संपति की जाएगी जब्त

Fri, 16 Feb 2018 11:29 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
अपराधियों की संपति की जाएगी जब्त
शामली।
विज्ञापन

शुक्रवार को सहारनपुर में मंडल स्तरीय बैठक हुई। जिसमें डीएम और एसपी ने भी हिस्सा लिया। एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि बैठक में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर चर्चा हुई। जो लोग सक्रिय रूप से आपराधिक वारदातें करते हैं, ऐसे लोगों की मेरिट के आधार पर हिस्ट्रीशीट खोली जाएंगी। इसके अलावा समाज में भय व्याप्त कर संपत्ति अर्जित करने वाले गैंगस्टर की संपत्ति जब्त की जाएंगी।

इसके अलावा मार्च के प्रथम सप्ताह में होने वाले होली के त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा इंतजाम और पूर्व के विवादों को लेकर भी समीक्षा की गई। जिले में पूर्व के वर्षों में होलिका दहन को लेकर किसी प्रकार का विवाद सामने नहीं आया है। इसके बावजूद होली के त्योहार के मद्देनजर पुलिस तैयारियों में जुट गई है। सभी थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकें कराई जाएंगी। साथ ही छिटपुट विवादों का निस्तारण भी किया जाएगा, ताकि त्योहार के दौरान ऐसा कोई विवाद उभरकर न आने पाए। इसके अलावा पुलिस की प्रभावी गश्त रहेगी और होलिका दहन के दौरान पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed