{"_id":"5a78a5ee4f1c1b9f268b880a","slug":"71517856238-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबू हुकुम तुम बहुत याद आओगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबू हुकुम तुम बहुत याद आओगे
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बा थानाभवन स्थित विमला मार्केट में शोक सभा के दौरान हुकुम सिंह के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। ठाकुर मनबीर सिंह ने बाबू हुकुम सिंह के बारे में बताया कि बाबूजी ने अपने राजनीतिक जीवन में विधानसभा से लेकर लोकसभा तक किसान मजदूर व हर वर्ग के विकास के लिए कार्य किया है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि बाबू हुकुम सिंह के रूप में क्षेत्र की ऐसी शख्सियत चली गई, जो हर वर्ग के लिए चिंतित रहते थे। वहीं, पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में रविवार रात शहीद हुए चार जवानों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर गायत्री मंत्र का पाठ किया गया। मौके पर भाजपा नगराध्यक्ष रविंद्र गोयल, महामंत्री विशाल गोयल, भाजपा नेता पवन गौतम, मंडल महामंत्री महेश गोयल, विनोद बजाज, भूमेश नारंग, रोबिन, अशोक चावला, बिट्टू गौतम, कुलदीप प्रजापति, संदीप मोघा, अमित मित्तल, धीरज नारंग, सुभाष अरोरा सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।