{"_id":"5a1b08c74f1c1b87698bdffd","slug":"71511721159-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्यप समाज को मजबूत करने के लिए निकाली बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्यप समाज को मजबूत करने के लिए निकाली बाइक रैली
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
कश्यप समाज को मजबूत करने के लिए बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली का शुभारंभ ग्राम लांक में भारतीय कश्यप जन चेतना मंच के अध्यक्ष रमेश कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर की।
रविवार को बाइक रैली ग्राम लांक से शुरू होकर बहावड़ी, कुड़ाना, आदमपुर, कुरमाली, चूनसा, कांजरहेड़ी, भनेड़ाजट, भाजू गांव में समाप्त हुई। बाइक रैली में शामिल लोगों का गांव के लोगों द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर भारतीय कश्यप जन चेतना मंच के जिलाध्यक्ष पवन कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज अनुसूचित जाति के आरक्षण की मांग करता रहा है। उन्होंने महर्षि कश्यप जयंती पर सार्वजनिक अवकाश दिए जाने, कोल्हू ठेकेदारों को बिजली मुफ्त दिए जाने, कोल्हू ठेकेदारों को कम ब्याज दरों पर ऋण व्यवस्था दिए जाने, श्रमिक बीमा मजदूर आयोग का गठन किए जाने व बालू खनन का ठेका पुन: कश्यप समाज को दिए जाने की मांग की गई है। इस मौके पर सर्वेश कश्यप, सूरज कश्यप, चुन्नू कश्यप, नरेश कश्यप, लोकेंद्र, रणपाल, चंद्रपाल, रोशनलाल, हरपाल, इंदर कश्यप, नीटू कश्यप ने किया।
निधन पर शोक जताया
कैराना। पूर्व सांसद चौधरी अख्तर हसन के निधन पर जनता धर्मार्थ औषधालय में शोकसभा आयोजित की गई। पूर्व सांसद अख्तर हसन के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर प्रबंधक एम के सिराजी, वैद्य राज योगेंद्र, संजय शर्मा, डाक्टर अकरम, हाजी नूर मोहम्मद, डाक्टर गुलिस्ता, डाक्टर जाकिर मौजूद रहे।