फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गांधी जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान शुक्रवार से होगा शुरू

गांधी जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान शुक्रवार से होगा शुरू

Thu, 14 Sep 2017 12:47 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
गांधी जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान शुक्रवार से होगा शुरू
शुक्रवार से शुरू होगा स्वच्छता अभियान
विज्ञापन

शामली। महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान 15 सितंबर से जिले भर शुरू किया जाएगा। इस दौरान स्वच्छता यात्रा का आयोजन करके स्वच्छता की लोगों को शपथ स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी। स्वच्छता अभियान में सांसद, विधायकों, मंत्रियों को आमंत्रित किया जाएगा। डीपीआरओ नरेशचंद ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान स्वच्छता अभियान में अपनी हिस्सेदारी निभाएंगे। इस मौके पर दो गड्ढे वाले शौचालयों की तकनीकी, उपयोगिता, सफाई की जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर लोगों को खुले में शौच मुक्त करने के लिए जागरूक किया जाएगा।

श्रवण लीला का मंचन
शामली। आदर्श श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में कैराना क्षेत्र के मंगलपुर गांव में श्रीरामलीला का मंचन शुरू हो गया। मंच पर श्रवण कुमार की लीला का मंचन किया गया। श्रवण कुमार का अभिनय सचिन कुमार गौड़ और कपिल, शौकीन ने उसके माता पिता, दशरथ का अभिनय शशिकांत ने किया। इस मौके पर श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष लताराम शास्त्री, मोहकम सिंह, कंवरपाल, आनंद पाल, जयवीर, रूपचंद, सुभाष, रामपाल, नाथीराम, रामनिवास, बिजेंद्र, राजू, सतवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ऋण माफी योजना छलावा
शामली। पूर्व विधायक किरणपाल कश्यप ने भाजपा की फसल माफी योजना को किसानों के लिए छलावा बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा को 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed