{"_id":"59a9ae1b4f1c1b1c278b4c8d","slug":"71504292379-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वार्टर की छत गिरने पर म लबे में दबी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वार्टर की छत गिरने पर म लबे में दबी महिला
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलबे में दबी महिला
शामली। बरसात के कारण ब्लाक रोड पर नगर पालिका परिषद के एक क्वार्टर की छत गिरने के कारण मलबे में महिला दबकर घायल हो गई। शोरशराबा होने पर लोग इकट्ठा हो गए। मलबे से महिला को बाहर निकालने के बाद शामली सीएचसी लाया गया। वहां से गंभीर हालत के चलते महिला को मेरठ रेफर कर दिया। शहर में ब्लाक रोड पर नगर पालिका के क्वार्टर हैं। इनमें से एक क्वार्टर में सलीम और उनकी पत्नी वसीला काफी समय से परिवार के साथ रहती हैं। शुक्रवार रात करीब साढ़े सात बजे वसीला खाना बना रही थी, इसी दौरान क्वार्टर के बरामदे की छत टूटकर गिर गई। इस कारण वसीला भी मलबे में दब गई। आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हुए, जिसके बाद वसीला को मलबे से निकालने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते वसीला को मेरठ रेफर कर दिया। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।