Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   निर्मल कृष्णा अभियान: कृष्णा नदी की भूमि का होगा सीमांकन, भूमि से हटेगें अवैध कब्जा

निर्मल कृष्णा अभियान: कृष्णा नदी की भूमि का होगा सीमांकन, भूमि से हटेगें अवैध कब्जा

Fri, 25 Aug 2017 12:43 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
निर्मल कृष्णा अभियान: कृष्णा नदी की भूमि का होगा सीमांकन, भूमि से हटेगें अवैध कब्जा
कृष्णा की भूमि का होगा सीमांकन
विज्ञापन

शामली। निर्मल हिंडन-कृष्णा अभियान के तहत जिले की राजस्व टीम द्वारा कृष्णा नदी का सीमांकन किया जाएगा। कृष्णा नदी की भूमि का सीमांकन करके भूमि से अवैध भूमि का कब्जे को हटाया जाएगा। 26 अगस्त को ग्राम झाल में मंडलायुक्त सहारनपुर निर्मल हिंडन-कृष्णा अभियान के तहत पौधरोपण अभियान का शुभारंभ करेंगे।
बृहस्पतिवार को सीडीओ रेणु तिवारी ने जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार, तहसीलदार सदर राकेश त्यागी के साथ निर्मल हिंडन-कृष्णा अभियान के तहत कृष्णा नदी के किनारे झाल, काबड़ौत, बुटराड़ी गांवों का औचक निरीक्षण कर मौके का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मौजूदा दौर में हिंडन की तरह कृष्णा नदी बुरी तरह प्रदूषित हो चुकी है। शामली जिले में प्रदूषित कृष्णा नदी नाले के रूप में दिखाई दे रही है। कृष्णा नदी के किनारे झाल- काबड़ौत गांव के किनारे जलकुुुंभी मौजूद है। कृष्णा नदी के किनारे के 22 गांवों के हैंडपंपों का पानी पीने योग्य नहीं रहा है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने 22 गांवों के हैंडपंपों पर रोक लगा रखी है। कृष्णा नदी को बचाने के लिए पहले जिले की राजस्व टीम द्वारा सीमांकन किया जाएगा। नदी की भूमि का चिन्हीकरण कर भूमि से अवैध कब्जे हटवाए जाएंगे। जगह-जगह नदी के किनारे भूमि चिन्हीकरण कर 45 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्मल हिंडन-कृष्णा अभियान मेरठ के मंडलायुक्त डॉक्टर प्रभात कुमार के निर्देश चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान में ग्राम प्रधान एवं किसानों का सहयोग लिया जाएगा। अभियान के तहत 26 अगस्त को सहारनपुर के मंडलायुक्त दीपक कुमार अग्रवाल झाल गांव में कृष्णा नदी के किनारे पौधरोपण अभियान का शुभारंभ करेंगे। डीएम इंद्र विक्रम सिह ने बताया कि कृष्णा नदी में औद्योगिक इकाइयों का प्रदूषित पानी रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इकाइयों को नोटिस भेजकर प्रदूषण नियंत्रण प्लांट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। आने वाले समय में कृष्णा नदी की जीपीएस के माध्यम से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed