{"_id":"5af1ecce4f1c1b3c0a8b8c1d","slug":"61525804238-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में हुई कबड्ड़ी में आशीष शर्मा ने जीता सिल्वर मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में हुई कबड्ड़ी में आशीष शर्मा ने जीता सिल्वर मेडल
Updated Wed, 09 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबड्डी में आशीष शर्मा ने जीता सिल्वर मेडल
जलालाबाद।
गांव मारुखेड़ी के आशीष शर्मा ने अमृतसर में हुई राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी में सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। गांव पहुंचने पर खिलाड़ी को जोरदार स्वागत कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
अमृतसर में 4 मई से 6 मई के बीच राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। प्रतियोगिता में दिल्ली, तमिलनाडु, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और यूपी की टीमों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जलालाबाद क्षेत्र के गांव मारूखेडी निवासी आशीष शर्मा दिल्ली की टीम में खेला। दिल्ली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान पर रहकर रजत पदक प्राप्त किया। खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल जीता। मंगलवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने मास्टर चंद्रपाल के आवास पहुंचकर खिलाड़ी का जोरदार स्वागत करते हुए बधाई देकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सेवानिवृत्त मास्टर चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि आशीष शर्मा पढ़ाई के साथ साथ जनहित स्पोर्ट्स स्टेडियम गाजियाबाद में कबड्डी खेल में कड़ी मेहनत कर रहा है। इस दौरान रामपुर मनिहारन के भाजपा विधायक देवेंद्र निम, भाजपा नेता ऋषिपाल, बोबी शर्मा, चक्रेश चौहान, ग्राम प्रधान महेंद्र मुखिया, योगाचार्या राज सिंह पुंडीर, राजेश पुंडीर, राजीव शर्मा आदि ग्रामीण मौजूद रहे।