{"_id":"5a4149074f1c1bf61b8b5097","slug":"61514227975-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस डे
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस डे
कांधला। मोहल्ला सरावज्ञान स्थित सरस्वती विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में क्रिसमस के शुभ अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने मनमोहक पेंटिंग बनाकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने प्रतियोगिता में पेपर आर्ट. बेसिक आर्ट , कार्टून मेकिंग, सांता क्लॉज मेकिंग व बच्चों में गिफ्ट के रूप में टॉफी व चॉकलेट आदि वितरित किए। बच्चों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में विद्यालय संचालक विजय कुमार ने प्रतियोगिता में विजयी बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम में आभा वर्मा, इकरा सिददकी, सचिन कुमार, हिना सिददकी, नेहा सैनी, शिवांगी वर्मा, आदि उपस्थित रहे।
अटलबिहारी का जन्मदिवस मनाया गया
कांधला। कस्बा कांधला के मोहल्ला खैल स्थित ज्योतिबा फूले विद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया। इस दौरान नरेश सैनी ने कहा कि अटल के जीवन से सबको प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने देशहित के लिए अपना पूरा जीवन न्योछावर कर दिया। इस इस दौरान वहां पर नफीस बेग, अमित सैनी, सावन सैनी, रोहित, बंटी सेन, राहुल, नीरज प्रधान, सतवीर वर्मा, टिंकू चैहान आदि लोग मौजूद रहे।