{"_id":"5a301a404f1c1b8e698c1544","slug":"61513101888-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक में ट्रक ने मारी साइड, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक में ट्रक ने मारी साइड, महिला की मौत
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में महिला की मौत
झिंझाना (शामली)। मेरठ-करनाल हाईवे पर बाइक सवार दंपति की बाइक में ट्रक ने साइड मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई, हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
कैराना कोतवाली के गांव ऊंचागांव निवासी शरद अपनी पत्नी राधिका के साथ अहमदगढ़ स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। बताया जाता है कि जब उनकी बाइक मेरठ-करनाल हाईवे पर पहुंची तो काठा नदी के पुल के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक असंतुलित होकर गिर गई। हादसे में राधिक बुरी तरह घायल हो गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के माध्यम से उसको अस्पताल में भिजवाया, लेकिन डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर झिंझाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास कर रही थी।