{"_id":"5a1c56674f1c1b8b688b5489","slug":"61511806567-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ून की उल्टी लगने से किशोर की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ून की उल्टी लगने से किशोर की मौत, कोहराम
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
मोहल्ला आलकलां में किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। किशोरी की मौत से घर में कोहराम मच गया है। चार-पांच साल के भीतर एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से लोग सदमे में हैं। इस परिवार के सदस्य वैज्ञानिक युग में भी अंधविश्वास के फेर में फंस गए हैं। इस परिवार के किशोर ने पड़ोसन पर तांत्रिक क्रिया कर्म कराकर परिवार के सदस्यों को मार डालने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
मोहल्ला आलकला निवासी किशोर शाहनवाज ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात उसकी 15 वर्षीय बहन गुलिस्ता को पहले खून की उल्टी होने लगी। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। वह अपनी बहन के शव को रात नौ बजे कब्रिस्तान में दफना कर घर वापस आया। आरोप है कि उसकी पड़ोसन ने रास्ते में उससे कहा कि तेरी बहन को तो मरवा दिया। या तो यहां से मकान छोड़ कर भाग जा नहीं तो तुझे भी मरवा दूंगी। उसके द्वारा विरोध करने पर पड़ोसन ने उसे देख लेने की धमकी दी। आरोप है कि रात 11 बजे पड़ोसन द्वारा भेजे गए चार बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की तथा घर छोड़ कर चले जाने की धमकी दी। इससे पहले भी उसके पिता मुर्तजा, 18 वर्षीय बहन सादस्ता, आठ वर्षीय बहन साहिबा व 10 वर्षीय भाई की इसी तरह से मौत हो चुकी है। किशोर का आरोप है कि उसकी पड़ोसन तांत्रिक क्रियाकर्म करके उसके परिवार के सदस्यों का मरवा रही है। अगर वह किसी को मकान बेचना चाहता है तो वह मकान भी नहीं बेचने देती। तहरीर में आरोपी पड़ोसन के विरुद्ध कार्रवाई व जानमाल की सुरक्षा कराए जाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।