{"_id":"595be0984f1c1bf5078b478b","slug":"61499193496-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार कांवड़ मेला: जीआरपी-आरपीएफ ने मांगा अतिरिक्त पुलिस बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार कांवड़ मेला: जीआरपी-आरपीएफ ने मांगा अतिरिक्त पुलिस बल
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
हरिद्वार कांवड़ मेले के मद्देनजर जीआरपी-आरपीएफ ने ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के लिए अतिरिक्त फोर्स की मांग की है।
हरिद्वार कांवड़ मेला दस जुलाई से शुरू हो रहा है। 21 जुलाई को महाशिवरात्रि है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली वेस्ट यूपी के जिलों से लाखों श्रद्धालु ट्रेनों-बसों एवं प्राइवेट वाहनों से हरिद्वार एवं गंगोत्री के लिए रवाना होते हैं। दिल्ली से शामली, टपरी होकर हरिद्वार का ट्रेन रूट हैं। इस रूट से श्रद्धालु हरिद्वार के लिए रवाना होते है। रेलमार्ग पर सुरक्षा के तौर पर जीआरपी के शामली-बड़ौत व सहारनपुर और आरपीएफ का शामली और सहारनपुर में थाना पोस्ट है। शामली जीआरपी के थाना पोस्ट का क्षेत्र बागपत जिले की सीमा से लेकर सहारनपुर जिले के टपरी रेलवे स्टेशन व आरपीएफ शामली का क्षेत्रफल बड़ौत रेलवे से लेकर टपरी रेलवे स्टेशन और बागपत से लेकर शाहदरा तक है। कांवड़ मेले को देखते हुए जीआरपी-आरएपीएफ ने तैयारियां शुुरू कर दी हैं। जीआरपी थाना प्रभारी आशुतोष कुमार और आरपीएफ के थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि हरिद्वार कांवड़ मेला के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल मांगा गया है। रेलवे स्टेशन, हाल्टो व ट्रेनों में 24 घंटे वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
फोर्स की मौजूदा स्थिति
जीआरपी शामली थाने में एक थाना प्रभारी, तीन उपनिरीक्षक, एक एचसीपी, 22 सिपाही, दो महिला सिपाही तैनात है। वहीं, आरपीएफ थाना पोस्ट में एक प्रभारी, दो उपनिरीक्षक समेत 55 कर्मियों की तैनाती है।
विज्ञापन
पांच ट्रेनों में जीआरपी का है एस्कोर्ट
जीआरपी थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया है कि दिल्ली, शामली, सहारनपुर रेल मार्ग पर जनता एक्सप्रेस में सहारनपुर जीआरपी और शामली से दिल्ली जाने वाली दो तथा शामली से सहारनपुर जाने वाली दो ट्रेनों में शामली जीआरपी का एस्कार्ट चलता है। एक एचएमडी और छह वीडियो कैमरे उनके पास है। डीएफएमडी चेकिंग उपकरण व डॉग स्क्वॉयड मौजूद नहीं है। आरपीएफ के थाना प्रभारी अजय कुुमार सिंह का कहना है कि टपरी रेलवे स्टेशन में बीस जवानों में से दस आरपीएफ के जवान लगाए जाएंगे।
मांगा गया पुलिस फोर्स का ब्यौरा
उपनिरीक्षक चार, हेड कांस्टेबल चार, कांस्टेबल 20, महिला कांस्टेबल चार, पीएसी डेढ़ सेक्शन मांगी गई है। वहीं, आरपीएफ ने 20 कांस्टेबलों की डिमांड की है।