फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   6 year old girl dies of fever in Kandhla

कांधला में बुखार से 6 वर्षीय बालिका की मौत

Sat, 06 Nov 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
6 year old girl dies of fever in Kandhla
कांधला (शामली)। नगर में बुखार का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। 6 वर्षीय बालिका की बुखार के चलते हालत बिगड़ गई। जिसके चलते बालिका को दिल्ली रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान बालिका की मौत हो गई
विज्ञापन

पिछले एक पखवाड़े से नगर में मलेरिया, टाइफायड, डेंगू बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुखार के चलते नगर व क्षेत्र में पीड़ित लोगों के मरने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। निजी अस्पतालों से लेकर सरकारी अस्पतालों तक बुखार से पीड़ित लोग बड़ी संख्या में भर्ती हैं। कस्बे के मोहल्ला इदरीश बेग बिहार निवासी अनीस की 6 वर्षीय बेटी सना को तीन दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने सना का प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराया। लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। शनिवार को बालिका की हालत और बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टर ने बालिका की गंभीर हालत को देखते हुए उपचार के लिये दिल्ली रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक शामली के प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराते समय बालिका की मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. रामबीर सिंह ने बताया कि बुखार की शिकायत होने पर मरीज को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर जांच करानी चाहिए। बालिका को जब चिकित्सालय लाया गया तो उसकी हालत गंभीर थी। जिसके कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। बालिका की मौत की उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed