{"_id":"5b69ee9d4f1c1b66428b67d0","slug":"51533669021-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या के आरोप में पति सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या के आरोप में पति सहित तीन गिरफ्तार
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज हत्या के आरोप में पति सहित तीन गिरफ्तार
थानाभवन। एक दिन पूर्व क्षेत्र के गांव मंटी मनट में हुई विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने पति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
गांव मंटी मनट निवासी विवाहिता अक्षमाला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया था कि दहेज की मांग पूरी न होने पर वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में विवाहिता के पिता धर्मपाल की तरफ से पति मेघराज, ससुर नैन सिंह, सास ललिता, देवर कान्हा व दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को पुलिस ने मृतका के आरोपी पति मेघराज, सास ललिता और ससुर नैन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है। फरार दोनों आरोपियों को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।