{"_id":"5b16d1fa4f1c1bf16e8b64d0","slug":"51528222202-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग की ओर से पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इसकी थीम ‘पॉलीथिन मुक्त वन एवं नगर’ रहा। इसमें कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर पेंटिंग के माध्यम से अपने मनोभावों को कागज पर चित्रित किया। शामली डिविजन के वन अधिकारी अनुज कुमार सक्सेना ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। सक्सेना ने सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए और पेंटिंग प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेताओं को शील्ड प्रदान की। प्रधानाचार्य डाक्टर एके गोयल ने सभी विद्यार्थियों से पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होने का आह्वान किया। सभी को अधिक से अधिक पौधे रोपित करने के लिए प्रेरित किया।
नीट की परीक्षा पास की
शामली। नीट 2018 का परिणाम सोमवार को घोषित हुआ। इसमें शहर के सरती देवी राजाराम पब्लिक स्कूल की छात्रा तुलसी कपूर, समृद्घि छावड़ा, सृष्टि नागर ने नीट की परीक्षा पास कर स्कूल का नाम रोशन किया। मंगलवार को स्कूल प्रबंधक राहुल गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजीव बंसल, प्रधानाचार्य मधु शर्मा एवं डायरेक्टर नितिन अरविंद टंडन ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।