{"_id":"6b049c65cd5035a2f2059f32","slug":"challans-issued-to-308-vehicles-for-traffic-rule-violations-shamli-news-c-26-1-sal1002-178795-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: यातायात नियम तोड़ने पर 308 वाहनों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: यातायात नियम तोड़ने पर 308 वाहनों के चालान
विज्ञापन
शामली। यातायात माह के तहत पुलिस ने जिलेभर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 308 वाहनों के चालान किए गए। इनमें 158 चालान बिना हेलमेट के और 100 चालान ओवरस्पीडिंग के लिए किए गए।
यातायात पुलिस और थानों की टीमों ने फव्वारा चौक, मुजफ्फरनगर रोड सहित अन्य प्रमुख चौराहों, बाजारों और मुख्य मार्गों पर यह अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय चालक के साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट पहनना चाहिए। हेलमेट की स्ट्रैप लॉक रखना भी अनिवार्य है।
पुलिस अधीक्षक ने चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की हिदायत दी। उन्होंने वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने की भी अपील की। पुलिस अधीक्षक ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए कि वे बिना हेलमेट आने वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न दें। इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।