फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   महाविद्यालय के पुरातन छात्राओं ने साझा किए अपने विचार

महाविद्यालय के पुरातन छात्राओं ने साझा किए अपने विचार

Sun, 13 May 2018 11:44 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
महाविद्यालय के पुरातन छात्राओं ने साझा किए अपने विचार
महाविद्यालय के पुरातन छात्राओं ने साझा किए अपने विचार
विज्ञापन

कांधला। कस्बे के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पुरातन छात्रा सम्मेलन में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्या डाक्टर संध्या रानी व पुरातन छात्रा की अध्यक्षा प्रमोद कुमारी द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।

रविवार को कस्बा कांधला के महाविद्यालय में अतिथियों के स्वागत व महाविद्यालय कुलगीत से कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। सम्मेलन में वर्षों बाद आई पुरातन छात्राओं ने आपस में मिलकर मंच से अपने अनुभव रखे। सम्मेलन में अधिकांश सहायक अध्यापिकाएं बैंक व अन्य नौकरियां करने वाली महिलाओं के साथ हाउस वाइफ मौजूद रहीं। शिखा जैन, शमा, मंजू शर्मा, दीप्ति जैन, अनामिका, अलका शर्मा, सारिका ऋतु मलिक, पूनम तोमर, आयशा मंजुला जैन, मिदा मिर्जा सहित अन्य महिलाओं ने मंच से अपने कॉलेज व पारिवारिक अनुभव रखे। डाक्टर ब्रजभूषण ने कहा कि यहां सभी सशक्त महिलाएं मौजूद हैं, जो अपने पुराने कॉलेज से लेकर आज तक के सफर को साझा कर रही है । मुख्य अतिथि प्राचार्या डाक्टर संध्या रानी ने कहा कि आप सभी का कॉलेज है। आपने अपनी स्मृतियों के साथ गुरुजनों के प्रति अपनी श्रद्धा भावनाएं व्यक्त की। पुरातन छात्रा सम्मेलन में आपस में मिलने व अपनी स्मृति का एक माध्यम बना है । इस बीच इसी कॉलेज से शिक्षा ग्रहण के बाद प्रवक्ता बनी डाक्टर संगीता तोमर ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि शिक्षा के साथ प्रवक्ता इस महाविद्यालय ने मुझे बनाया है । कार्यक्रम का संचालन डाक्टर विनोद भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे स्टाफ का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed