फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कोषाधिकारी कार्यालय के सभी कर्मियों की लगा दी मतगणना में ड्यूटी

कोषाधिकारी कार्यालय के सभी कर्मियों की लगा दी मतगणना में ड्यूटी

Sun, 26 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
कोषाधिकारी कार्यालय के सभी कर्मियों की लगा दी मतगणना में ड्यूटी
शामली।
विज्ञापन

निकाय चुनाव की मतगणना के लिए जिला कोषाधिकारी कार्यालय के सभी सात कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। इस वजह से चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों को मानदेय वितरण में कठिनाई हो सकती है।

दरअसल, नगर निकाय चुनाव की मतगणना एक दिसंबर को होगी। मतगणना के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुए शुक्रवार को ही प्रथम रेंडमाइजेशन हो गया है। जिसके तहत मतगणना कर्मियों की ऑनलाइन ड्यूटी लगाई गई। जिले में तीन नगर पालिका और सात नगर पंचायतों की मतगणना होनी है, जिसमें नगर पालिका शामली, नगर पंचायत बनत, थानाभवन, जलालाबाद और एलम की मतगणना कृषि मंडी शामली तथा नगर पालिका कैराना और कांधला की मतगणना कैराना के पब्लिक इंटर कॉलेज और नगर पंचायत ऊन, झिंझाना तथा गढ़ीपुख्ता की मतगणना झिंझाना स्थित आरएसएस इंटर कॉलेज में होगी। मतगणना में 91-91 टेबिल लगाई जानी है। एक टेबिल पर चार मतगणना कर्मी और एक सुपरवाइजर की तैनाती रहेगी। उसके लिए बैंक कर्मियों सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। साथ ही जिला कोषाधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों की ड्यूटी भी मतगणना में लगाई गई है। अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह ने बताया कि मतगणना कर्मियों की डयूटी ऑनलाइन लगी है, यदि कोई दिक्कत है, तो उसे दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed