{"_id":"5c630c29bdec2273903321a8","slug":"41549995049-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं सेवकों ने किया शैक्षिक भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं सेवकों ने किया शैक्षिक भ्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ संदीप कुमार और अधिकारी डॉ रमेश यादव के नेतृत्व में प्रथम और द्वितीय इकाइयों के स्वयंसेवकों ने संयुक्त रूप में मायापुर डेयरी फार्म और मायापुर रोड स्थित मुर्गी फार्म का भ्रमण किया। स्वयंसेवकों ने गाय की विभिन्न नस्लों, उनके रहन सहन की व्यवस्था, दुग्ध प्रसंस्करण की मशीनरी और प्रक्रिया का अवलोकन किया। केयर टेकर कृष्ण मित्तल ने डेयरी कारोबार के उद्देश्य और इसकी आर्थिक उपयोगिता के बारे में बताया। केयर टेकर रणवीर सिंह ने मुर्गी फार्मिंग की सामान्य और तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया। तृतीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी आंचल यादव के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने बदलूगढ में निवासियों के जीवन के आर्थिक पहलू पर सर्वेक्षण का कार्य किया। बचत और बैंकिंग लेनदेन के बारे में जागरूकता का प्रचार करने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया। एलआईसी के शाखा प्रबंधक अनवार अहमद और विकास अधिकारी यशदीप आर्य ने बचत और इसके फायदे के बारे में जानकारी दी। स्वयंसेवकों में सुधीर शर्मा, सरवीन, राधा रानी, तबस्सुम, अकरम, मोनू, सावेज, नगमा, नैना, शिवानी सैनी, शिवम शर्मा, जावेद, आसिफ, प्रभा, अश्वनी, अजीम, उस्मान, राहिल, पिंकी, कोमल मौजूद रहे।