फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अंडरपास कुएं मिट्टी से हुए ब्लाक, ज्यादा बारिश से जलस्तर बढ़ने से भर रहा है पानी

अंडरपास कुएं मिट्टी से हुए ब्लाक, ज्यादा बारिश से जलस्तर बढ़ने से भर रहा है पानी

Sat, 29 Sep 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
अंडरपास कुएं मिट्टी से  हुए ब्लाक,  ज्यादा बारिश से जलस्तर बढ़ने से भर रहा है पानी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग के अंडरपास में जलभराव होने की समस्या का कारण रेलवे अधिकारियों ने ढूंढ निकाला है। उनके मुताबिक रेलवे के अंडरपास में पानी की निकासी के लिए बने गड्ढों में मिट्टी भर जाने से वह ब्लाक हो गए। जिससे अंडरपास में पानी भरा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग के दोहरीकरण के लिए पिछले चार साल से रेलवे फाटकों पर अंडरपास निर्माण काम चल रहा है। दिल्ली से शामली व सहारनपुर रेलवे मार्ग पर 149 रेलवे फाटक हैं। जिनमें 48 रेलवे फाटक पर गेट लगे हैं। 33 मानव रहित रेलवे फाटक हैं। 68 रेलवे फाटकों पर अंडरपास बन चुके हैं। दोहरीकरण के उद्देश्य से रेलवे निर्माण खंड द्वारा रेलवे अंडरपास का निर्माण कराया गया। मगर इनमें बारिश होने से जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक अंडरपास में पानी निकासी के लिए बनाए गए गड्ढों में पानी के साथ मिट्टी आ जाने से ब्लाक हो गए। कुओं में मिट्टी भर जाने से अंडरपास का पानी जमीन के अंदर नहीं गया, जिससे जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। उधर रेलवे के सहायक मंडल अभियंता मौहम्मद आशिक ने बताया कि अंडरपास निर्माण के बाद यह पहली बारिश है। इस साल जलस्तर ऊपर आने से अंडरपास में जलभराव की समस्याएं आई है। अंडरपास से पानी निकासी पंप एक मात्र समाधान है। रेलवे विभाग से अंडरपास से पानी निकासी के दूसरे विकल्प का अध्ययन किया जा रहा है।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
- जलभराव होने से लोगों को उठानी पड़ी थी काफी परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed