फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   छुट्टी के दौरान कॉलेजों के बाहर मंडराते हैं मनचले

छुट्टी के दौरान कॉलेजों के बाहर मंडराते हैं मनचले

Thu, 14 Sep 2017 12:56 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
छुट्टी के दौरान कॉलेजों के बाहर मंडराते हैं मनचले
शामली।
विज्ञापन

कॉलेजों की छुट्टी के दौरान असामाजिक तत्व बाहर मंडराते रहते हैं। इसको लेकर असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। बनत कस्बा के निकट स्थित सेंट आरसी कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन, कन्या इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने पुलिस की तैनाती कराने की मांग की है।
बुधवार को बनत स्थित सेंट आरसी कॉलेज के प्रधानाचार्य ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। उसमें बताया कि कॉलेज की छुट्टी के दौरान बाइक सवार शरारती तत्व आसपास मंडराते हैं। छात्राओं का पीछा किया जाता है, जिससे किसी भी समय अप्रिय घटना होने की आशंका बनी हुई है। वहीं, छात्राओं में डर की भावना भी बन रही है। उनकी मांग है कि कॉलेज की छुट्टी के दौरान पुलिस की गश्त कराई जाए।
विज्ञापन

उधर, फव्वारा चौक के पास स्थित कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या ने शामली कोतवाली पुलिस को शिकायत पत्र देकर स्कूल की छुट्टी के समय पुलिस की ड्यूटी लगवाने की मांग की है। उनका कहना है कि छुट्टी के दौरान कॉलेज के बाहर शरारती तत्व आने जाने वाली छात्राओं को परेशान करते हैं। पुलिस अधीक्षक ने शिक्षण संस्थाओं की छुट्टी के समय महिला कांस्टेबलों की तैनाती कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed