{"_id":"5999e24d4f1c1b28388b46ea","slug":"41503257165-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू से हुई दो मौत के बाद दूसरे दिन भी डॉक्टरों ने लिए ब्लड सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू से हुई दो मौत के बाद दूसरे दिन भी डॉक्टरों ने लिए ब्लड सैंपल
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन(शामली)। गांव सोंता रसूलपुर में स्वाइन फ्लू से हुई तीन मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दूसरे दिन भी गांव में कैंप लगाया। 370 लोगों का चेकअप करते हुए 100 लोगों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। गांव में मच्छर मारने की दवाई का छिड़काव करवाया और दवाइयों का वितरण भी किया।
गांव सोंता रसूलपुर में शुक्रवार और शनिवार को स्वाइन फ्लू से पीड़ित हारुन और इमरान की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो जाने के बाद गांव में भय का माहौल है। 15 दिन पहले गांव हींड में सीमेंट व्यापारी की भी स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी। लगातार स्वाइन फ्लू से तीन मौत हो जाने के बाद रविवार को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर रवि पालीवाल के नेतृत्व में गांव में कैंप लगाया गया। कैंप में 370 लोगों को देखा गया। लगभग 100 लोगों का ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। गांव के तीन लोगों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया । डॉक्टर पालीवाल ने बताया जांच में स्वाइन फ्लू की कोई पुष्टि नही हुई है । गांव में जहां-जहां पानी भरा है, मच्छर मारने की दवाई छिड़काव कराया जा रहा है। मलेरिया आदि की जांच की गई है और दवाइयां वितरित की गई है । जिन तीन लोगों को मेडिकल कॉलेज भेजा है, उन्हें उच्च जांच के लिए भेजा है। स्वाइन फ्लू जैसी कोई बात नहीं है। टीम में डॉक्टर रवि पालीवाल, डॉक्टर नदीम, डॉक्टर वासिल, डाक्टर दिग्विजय, धीरज शर्मा, सुरेंद्र कुमार, उत्कर्ष गोयल आदि शामिल रहे ।