फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैंक में 40 लाख की लूट: 1200 कैमरे खंगाले, फिर भी पुलिस खाली हाथ, खाताधारक भी रडार पर

Thu, 03 Oct 2024 02:00 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 03 Oct 2024 02:00 PM IST
विज्ञापन
40 lakhs loot in bank: thousands of cameras were searched, yet police is empty handed
लूट का मामला - फोटो : अमर उजाला

शामली में धीमानपुरा स्थित एक्सिस बैंक में एक बदमाश द्वारा 40 लाख रुपये की लूट का खुलासा करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। एक बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस की आठ टीमें लगी हैं।



सड़क से लेकर बाजार व गली मोहल्लों के लगभग 1200 सीसीटीवी कैमरों को पुलिस खंगाल चुकी है, लेकिन दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस बैंकों में साढ़े 38 लाख रुपये के आसपास के लोन वाले खाताधारकों का भी डाटा खंगाल रही है। पुलिस ने शाखा प्रबंधक व कैशियर को कोतवाली में बुलाकर जानकारी ली। इसके बाद उन्हें भेज दिया।

यह भी पढ़ें: गन्ना समीति का चुनाव आज: मतदान केंद्रों पर उमड़े किसान, दिखा उत्साह, कई केंद्रों पर नहीं पड़ा एक भी वोट

40 lakhs loot in bank: thousands of cameras were searched, yet police is empty handed
बैंक में लूट - फोटो : अमर उजाला

एक्सिस बैंक में मंगलवार दोपहर एक बदमाश ने खुद के साथ मैनेजर को मारने की धमकी देते हुए 40 लाख रुपये मांगे। मैनेजर ने भी कैशियर रोहित से 40 लाख रुपये मंगा लिए और बदमाश तमंचे के बल पर रकम लेकर फरार हो गया।

एसपी ने घटना के खुलासे के लिए आठ टीमें लगाई हैं। दो दिन में पुलिस ने सड़क से लेकर बाजाराें व गली मोहल्लों में दुकानों, घरों और प्रतिष्ठानों पर लगे करीब 1200 के आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाल दिए।

सीसीटीवी कैमरों में कई स्थानों पर कैमरे में बदमाश कैद हुआ है, जिनमें पाया गया कि बदमाश बाइक पर मिल के रास्ते होते हुए बुढ़ाना रोड पर खेड़ीकरमू-लिलौन जाने वाले रास्ते से फरार हुआ है। हालांकि पुलिस अभी इस बारे में कुछ नहीं बता रही है।

यह भी पढ़ें: गन्ना समीति का चुनाव आज: मतदान केंद्रों पर उमड़े किसान, दिखा उत्साह, कई केंद्रों पर नहीं पड़ा एक भी वोट

40 lakhs loot in bank: thousands of cameras were searched, yet police is empty handed
स्थानीय पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

साढ़े 38 लाख रुपये के लोन वालों का डाटा ले रही पुलिस
बदमाश ने मैनेजर से कहा था कि उसके मकान पर साढ़े 38 लाख रुपये का लोन है, जिसे न चुकाने पर उसका मकान नीलाम हो जाएगा। इसलिए उसे 40 लाख रुपये दो। इस आधार पर पुलिस बैंकों से लोन लेने वाले ऐसे खाताधारकों के बारे में जानकारी जुटा रही है कि जिस पर साढ़े 38 लाख रुपये के आसपास का लोन है और खाताधारक उसे चुकाने की स्थिति में नहीं है।

शहर में चौक चौराहे पर पुलिस तैनात, फिर भी निकल गया बदमाश
शहर में जिस स्थान पर बैंक है। उससे कुछ दूरी पर एक तरफ रेलवे फाटक पर पुलिस व यातायातकर्मी तैनात रहते हैं तो दूसरी तरफ धीमानपुरा भी यातायात पुलिसकर्मी या होमगार्ड ड्यूटी पर रहते हैं। इसके अलाव शहर के प्रमुख चौराहों पर भी पुलिस की ड्यूटी रहती है, लेकिन फिर भी बदमाश शहर के बीच से होकर आराम से निकल गया और पुलिस न तो उसे पहचान पाई और न ही उसे पकड़ सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
40 lakhs loot in bank: thousands of cameras were searched, yet police is empty handed
बैंक में पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शासन से मांगी जा रही जानकारी
बैंक से 40 लाख रुपये की लूट को लेकर शासन स्तर से भी मॉनिटरिंग की जा रही है। घटना के बाद से पुलिस की चल रही कार्रवाई के बारे में लगातार जानकारी मांगी जा रही है। इसके चलते अधिकारियों ने घटना के खुलासे के लिए शहर कोतवाली पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच, एसओजी, आदर्श मंडी, थानाभवन, सर्विलांस आदि टीमाें के अलावा जिले के तेज तर्रार इंस्पेक्टर व दरोगा लगाए हैं।

विज्ञापन
40 lakhs loot in bank: thousands of cameras were searched, yet police is empty handed
संतोष कुमार सिंह, एएसपी - फोटो : अमर उजाला
मैनेजर ने कैशियर से कहा जो तुम्हें सही लगे, वैसा करो
शहर कोतवाली में मैनेजर नमन जैन निवासी बड़ौत जिला बागपत की तरफ से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बदमाश ने उन्हें एक सुसाइड नोट पढ़ने के लिए दिया, जिसमें लिखा था कि आपके पास दस मिनट है। मुझे 40 लाख रुपये दे दो। रुपये नहीं दिए तो मैं तुमको मार दूंगा और खुद सुसाइड कर लूंगा।

मैनेजर ने कैशियर रोहित कुमार को बुलाकर पूरी बात से अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने कैशियर से कहा कि इस स्थिति में वह सुपरवाइजर नहीं है, जो उन्हें सही लगे, वैसा करो। इसके बाद कैशियर ने काउंटर से 500-500 के नोटों के 40 लाख रुपये केबिन में लाकर दिए। इसके बाद बदमाश बैग में रुपये रखकर उनके पीछे गन लगाकर गेट तक ले गया और बाइक से फरार हो गया।

बैंक में 40 लाख रुपये की लूट के खुलासे के लिए पुलिस की आठ टीमें लगी हैं। पुलिस हर बिंदू पर गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। -संतोष कुमार सिंह, एएसपी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed