फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   33 corona positives including female policeman

महिला पुलिसकर्मी समेत 33 कोरोना पॉजिटिव मिले

Sun, 06 Sep 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
33 corona positives including female policeman
महिला पुलिसकर्मी सहित 33 कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोना पाजिटिव के 33 और केस मिले हैं। पूर्व में संक्रमित मिले 33 लोग ठीक हुए हैं। इस तरह से जिले में एक्टिव केस की संख्या 346 हो गई है।
शनिवार को आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में बड़ी आल गोशाला में दो महिलाओं समेत तीन लोग, वेद विहार में 11 वर्षीय किशोर व 50 वर्षीय महिला समेत तीन लोग, विकास नगर में तीन लोग, साकेत कालोनी में युवक और काकानगर में महिला कोरोना संक्रमित मिली। एक महिला पुलिसकर्मी के सैंपल की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव मिली। जगमती विहार और पंजाबी कॉलोनी में एक-एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। रेलवे कालोनी में 45 वर्षीय महिला, शिवाजी पार्क, ब्राहमणान में एक-एक व्यक्ति और लाजपत राय मोहल्ले में एक साल का बच्चा कोरोना संक्रमित पाया गया। जैन मोहल्ले में 60 वर्षीय महिला और हरेंद्र नगर में आठ साल का बालक कोरोना पॉजिटिव मिला। जैन मोहल्ले में 60 वर्षीय महिला, दयानंद नगर मोहल्ले में 65 वर्षीय महिला व 22 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। गांव खंदरावली में 28 वर्षीय महिला, गांव सेवापुर में दो महिलाओं समेत चार लोग, गोहरनी में युवक और छाजपुर में एक महिला संक्रमित मिली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में 33 कोरोना पॉजिटिव नए केस मिले हैं। 36 लोग ठीक हुए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 346 हो गई है। उधर, थानाभवन थाना प्रभारी सीएचसी में कोरोना की जांच कराने गए थे। वहां पर उन्हें किट न होना बताया गया, इसके बाद पर वह लौट गए।
विज्ञापन

कोतवाली आई महिला की हालत बिगड़ी
शामली। शनिवार को मोहल्ला पंसारियान निवासी राजवीर व गांव मुंडेट निवासी अमित के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। राजवीर के साथ परिवार की महिला कोतवाली पहुंची थी। कोतवाली में महिला की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे सीएचसी में उपचार दिलाया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed