फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दहेज ना देने पर विवाहित की जहर देकर की हत्या

दहेज ना देने पर विवाहित की जहर देकर की हत्या

Fri, 07 Dec 2018 12:10 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
दहेज ना देने पर विवाहित की जहर देकर की हत्या
संदिग्ध हालात में महिला की मौत
विज्ञापन

गढ़ीपुख़्ता। मुंकदपुर गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने दहेज की खातिर जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए सुसराल पक्ष के लोगों पर केस दर्ज कराया है।

बागपत के छपरौली के मुंकदपुर निवासी राजेंद्र ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी रश्मि की शादी तीन साल पहले खेड़की निवासी टिंकू से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। कई बार नगदी देकर उनकी मांग पूरी की। आरोप है कि बुधवार शाम रश्मि ने अपने चाचा राजपाल को फोन करके बताया कि मेरे सास-ससुर जेठानी मुझे परेशान कर रही हैं और मुझे आकर बचा लो । कुछ देर बाद ही उसके दामाद ने रश्मि की तबियत खराब बताकर फोन किया। आरोप है कि जब ये लोग खेड़की रश्मि की ससुराल पहुंचे तो काफी तलाश के बाद वो एक कमरे में मृत मिली। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। रश्मि के पिता राजेश ने अपनी बेटी को जहर देकर मारने का आरोप लगाकर ससुराल पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है। सूचना पर एसडीएम और तहसीलदार ऊन भी मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष कपिल गौतम के अनुसार तहरीर के आधार पर ससुराल पक्ष पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। रश्मि के परिजन पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को अपने गांव ले गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed