{"_id":"5b4f8f254f1c1b47748b5b3a","slug":"31531940645-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"्ेलवे भर्ती के आवेदनों में अभ्यर्थी 20 तक कराएं संसोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
्ेलवे भर्ती के आवेदनों में अभ्यर्थी 20 तक कराएं संसोधन
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप सी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राहत दी है। बोर्ड ने ऐसे सभी अभ्यर्थियों को एक और मौका देने का फैसला लिया है जिनके आवेदन फोटो में गड़बड़ी के कारण आवेदन निरस्त कर दिए गए थे। मंगलवार को रेलवे बोर्ड की ओर से कहा गया कि ऐसे अभ्यर्थी 20 जुलाई तक की रात 12 बजे तक आरआरबी की वेबसाइट पर फोटो अपलोड करते हुए खामियां सुधार सकते हैं।
शामली के उमा कंप्यूटर पर ऑपरेटर रजत ने बताया कि आरआरबी की ओर से ग्रुप सी में लोको पायलट के स्वीकार किए गए तथा निरस्त आवेदनों की सूची जारी की गई थी। बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकरण नंबर डालकर अभ्यर्थी यह देख सकते थे कि उनका आवेदन स्वीकार हुआ है या नहीं। जिसके बाद देखने में आया कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवेदन में फोटो की गड़बड़ी की वजह से बोर्ड ने उनके आवेदन निरस्त कर दिए है। अभ्यर्थियों ने अलग-अलग भर्ती बोर्ड से इसकी शिकायत की थी। इसे देखते हुए बोर्ड ने ऐसे अभ्यर्थियों को दोबारा फोटो अपलोड करने का मौका दिया है। आरआरबी द्वारा 20 जुलाई तक फोटो अपलोड कर आवेदन ठीक किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने जिस कंप्यूटर सेंटर पर अपना आवेदन भरा है वह वहीं पहुंच कर अपना आवेदन दोबारा खुलवाकर उसमें संशोधन करा सकते हैं।