फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दाखिले का एक दिन बढ़ाने का नहीं हुआ कोई लाभ, हुए

दाखिले का एक दिन बढ़ाने का नहीं हुआ कोई लाभ, हुए

Sat, 07 Jul 2018 12:26 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
दाखिले का एक दिन बढ़ाने का नहीं हुआ कोई लाभ, हुए
शामली। यूनिवर्सिटी की ओर से पहली ओपन मेरिट से दाखिला प्रक्रिया के लिए एक दिन बढ़ाने का भी कोई लाभ नहीं हो सका है। शुक्रवार को चारो कॉलेजों में सभी संकायों में 763 खाली सीटों के सापेक्ष केवल 8 ही दाखिले हो सकें है। इस मेरिट में काफी छात्र-छात्राएं ऑफर लेटर समय पर कॉलेज में जमा न कर पाने के कारण भी दाखिले से वंचित रह गए है। अब खाली 755 सीटों को यूनिवर्सिटी दूसरी ओपन मेरिट जारी करते हुए भरेगी। दूसरी ओपन मेरिट में छात्र-छात्राएं किसी भी दो संकाय और दो कॉलेजों के नाम भर सकता है। खाली सीट होने पर किसी भी कॉलेज में दाखिला ले सकता है।
विज्ञापन

पहली ओपन मेरिट में दाखिले का एक दिन बढ़ने के बाद भी कॉलेजों में कोई भीड़ दिखाई नहीं दी। शुक्रवार को ज्यादातर कॉलेज खाली नजर आए। कॉमर्स वर्ग में तीनों कॉलेजों में मेरिट डाउन और खाली सीटों के बाद भी कोई दाखिला नहीं हो सका। चारो कॉलेजों में सभी संकायों में मिलाकर केवल 8 ही दाखिले हो सकें है। इसमें कांधला राजकीय कॉलेज में बीए में 2 दाखिले, विजय सिंह पथिक में बीएससी बायो में एक दाखिला और बीएससी गणित में भी एक दाखिला हुआ। आरके पीजी कॉलेज में बीएससी कृृषि में तीन दाखिले हुए है। इसके बाद कॉलेज में बीएएसी कृषि में केवल 160 में से 8 सीटें खाली रह गई है। आरके पीजी कॉलेज में बीएससी गणित में केवल एक सीट खाली रह गई है। जबकि कांधला राजकीय कॉलेज में अभी भी गणित में 32 और बायो में 29 सीटें खाली पड़ी है। अभी तक 2359 सीटों के सापेक्ष 1604 दाखिले हुए है और 755 सीटें खाली है। पहली ओपन मेरिट में काफी छात्र-छात्राएं अपना ऑफर लेटर कॉलेज में समय पर जमा न कराने के चलते दाखिले से वंचित रह गए है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि अब खाली सीटें यूनिवर्सिटी दूसरी ओपन मेरिट से भरेगी। इस ओपन मेरिट में पंजीकरण करने वाला विद्यार्थी वेबसाइट पर जाकर दो कॉलेज और दो संकाय भरकर दोनों कॉलेजों में से किसी एक में अपनी इच्छा अनुसार किसी भी संकाय में दाखिला ले सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed