फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भीषण गर्मी और लू से दिन का तापमान पहुंचा 43 डिग्री सेल्सियश

भीषण गर्मी और लू से दिन का तापमान पहुंचा 43 डिग्री सेल्सियश

Sun, 27 May 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी और लू से  दिन का तापमान पहुंचा  43 डिग्री सेल्सियश
उफ! ये गर्मी मार डालेगी।
विज्ञापन

शामली। पूरे दिन भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया। आसमान से आग बरसने से शनिवार को सबसे गरम दिन रिकार्ड किया गया। दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अधिकतर लोग घरों से ्निकलते समय सिर को ढककर निकले। बच्चों की छुट्टी होने के कार वह घरों में धमाचौकड़ी मचाते रहे। गर्मी के कारण लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में भी आ रहे हैं। गर्मी के कारण लोगों के मुंह से सहसा यह निकल पड़ा कि उफ ये गर्मी मार डालेगी।

पिछले डेढ़ सप्ताह से गर्मी ने कहर बरपा रखा है। सूर्यदेव के तेवर दिखाने से आसमान से आग बरस रही है। शनिवार को दिन निकलते ही तापमान चढ़ने के कारण लोग घरों से निकलने में सहम गए। सुबह आठ बजे दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा है। दोपहर एक बजे तक दिन का अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया। दिन में चार किमी प्रतिघंटा पश्चिमी गरम हवाएं चलने से भीषण गर्मी में सड़कों पर चलना दूभर होगया। लू के थपेड़ों से लोगों का हाल हाल बेहाल रहा। भीषण गर्मी से बचाव के लिए महिलाएं - बच्चे सिर व मुंह पर कपड़ा रखकर व छाता लगाकर निकलीं। शहर के बाजारों में ग्राहकों की रौनक गायब हो गई। यह आलम हो गया है कि तेज धूप और लू के चलने से बच्चे व महिलाएं व बूढ़े घरों में कैद हो गए। रात साढ़े आठ बजे 31 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। शाम को सात किमी प्रति घंटे गरम हवाएं चलने से आर्द्रता 24 प्रतिशत रिकार्ड की गई। कृषि विश्व विद्यालय शामली के निदेशक डाक्टर पीके सिह ने बताया कि अगले सप्ताह दिन में भीषण गर्मी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed