{"_id":"5af880804f1c1be2408b5035","slug":"31526235264-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेपल्स एकेडमी ने भास्कर एकेडमी को हरा ट्राफी पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेपल्स एकेडमी ने भास्कर एकेडमी को हरा ट्राफी पर किया कब्जा
Updated Sun, 13 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मेपल्स एकेडमी में चल रही आठ दिवसीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मेपल्स एकेडमी शामली ने भास्कर एकेडमी कैराना को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। के बीच खेला गया।
रविवार को मेपल्स एकेडमी में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। कोच सन्नी ने बताया कि मेपल्स एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी मेपल्स एकेडमी ने 20 ओवर में 180 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। टीम में सर्वाधिक रन राहुल राठौर ने 33 गेंद पर 55 रन और रोहित चौधरी ने 30 गेंद पर 42 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैराना की भास्कर टीम केवल 155 रन बनाकर ही सिमट गई।
मेपल्स एकेडमी ने यह मैच 25 रनों से जीतकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। भास्कर एकेडमी की टीम में सर्वाधिक रन अंकित ने 32 गेंद पर 42 बनाए। मेपल्स एकेडमी की टीम में सर्वाधिक विकेट रोहित चौधरी ने तीन और शिवम ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ दा मैच रोहित चौधरी को चुना गया। प्रतियोगिता के बेस्ट बल्लेबाज रोहित चौधरी और बेस्ट बॉलर शाहरुख को चुना गया। प्रधानाचार्य कृपाल सिंह ने विजेता टीम को ट्राफी व अन्य खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।