{"_id":"5a9ed2fd4f1c1bc65c8b5d9d","slug":"31520358141-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले की गंदगी से निजात दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले की गंदगी से निजात दिलाने की मांग
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाले की गंदगी से निजात दिलाने की मांग
शामली। दिल्ली रोड स्थित गांव लिलौन के लोगों ने मंडलायुक्त दीपक कुमार अग्रवाल को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि पूर्वी यमुना नहर खेड़ीकरमू से लिलौन गांव की तरफ नाला निकला हुआ है। नाले में गंदगी अटी रहती है, जिस कारण आसपास प्रदूषण फैल रहा है। उनकी मांग है कि नाले की उचित सफाई कराकर समस्या से निजात दिलाई जाए।
ग्रामीणों ने बताया कि लिलौन गांव में नाले के पास आबादी के साथ ही कन्या इंटर कॉलेज और जूनियर हाईस्कूल भी है। नाले में फैक्ट्रियों का गंदा पानी डाला जा रहा है, जिस कारण प्रदूषण फैल रहा है। पूर्व में इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। मंडलायुक्त दीपक कुमार अग्रवाल ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान राजबीर सिंह, जयपाल, देवेंद्र, ओमप्रकाश, पप्पन, ब्रहम सिंह, प्रमोद, सहेंद्र, रतन सिंह सत्यपाल सिंह, सचिन, बिजेंद्र कुमार, चंद्रपाल, रामपाल, कपिल शर्मा, मनोज शर्मा, कंवरबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
दलित समाज के लोगों ने लगाई न्याय की गुहार (फोटो)
शामली। झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव हथछोया के दलित समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर मंडलायुक्त और डीआईजी को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने कहा कि दो मार्च को दुल्हेंडी पर गुर्जर बिरादरी के लोगों ने दलित समाज के चंद्रपाल पक्ष पर हमला किया। इसकी रिपोर्ट झिंझाना थाने में आरोपी सोनू, अनुज, पंकज, नीटू, दीपक, कुलबीर, राहुल और अंकित के खिलाफ दर्ज कराई गई थी, जिसमें मारपीट के अलावा एससी-एसटी एक्ट भी लगा। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने भी डाक्टरी कराकर गोली लगने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी है। उनकी मांग है कि दूसरे पक्ष का मेडिकल डाक्टरों के पैनल से कराया जाए। इस दौरान शिवानी, अनिल, मनोरमा, नेत्रपाल, राजकुमार, अमित कुमार, रोहित कुमार आदि सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।