{"_id":"6a99cc6ebb707f450206a194","slug":"shri-krishna-janmotsav-today-temples-illuminated-with-colourful-lights-shamli-news-c-26-1-sal1012-173304-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आज, मंदिर रंगीन रोशनी से जगमगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आज, मंदिर रंगीन रोशनी से जगमगाए
Fri, 04 Sep 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में सजा शामली का हनुमान धाम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिलेभर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए मंदिर समितियों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के प्रमुख मंदिरों को रंगीन बिजली की रोशनी से सजाया गया है। जन्मोत्सव के मौके पर श्रद्धालु पूरे दिन उपवास रखेंगे। शाम को मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन करने के बाद मध्य रात्रि में व्रत खोलेंगे।
शहर के हनुमान धाम, पानीपत रोड स्थित गुलजारी वाला मंदिर, बलभद्र मंदिर, रेलवे रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर, शिव चौक, गांधी चौक स्थित कुटी वाला मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, माजरा रोड स्थित भाकूवाला मंदिर, रघुनाथ मंदिर और शामली चीनी मिल परिसर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर को रंगीन रोशनी से सजाया गया है।
बुढ़ाना रोड स्थित बलभद्र मंदिर समिति के सचिव अमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम छह बजे भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। शनिवार दोपहर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर बैंड-बाजों और सुंदर झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
श्री हनुमान धाम के प्रधान सिलसिद्ध द्विवेदी ने बताया कि हनुमान धाम परिसर के सभी मंदिरों को बिजली की रंगीन रोशनी से सजाया गया है। शाम के समय श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर खोले जाएंगे। रात्रि 11 बजे के बाद भगवान का स्नान और अभिषेक कर मध्य रात्रि में दर्शन के लिए कपाट खोले जाएंगे।
श्री गुलजारी शिव मंदिर के महंत शैलेंद्र गिरी महाराज ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। वहीं, एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह की ओर से गोहरनी स्थित नई पुलिस लाइन में शुक्रवार रात आठ बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झांकी दर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रात 11 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पूजन और मध्य रात्रि 12 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा।