{"_id":"59ada1584f1c1b09278b50eb","slug":"31504551256-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर में बाबा टिकैत की मूर्ति तोड़ने पर भाकियू में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर में बाबा टिकैत की मूर्ति तोड़ने पर भाकियू में रोष
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
भाकियू के संस्थापक अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की बिजनौर में मूर्ति तोड़े जाने पर शामली के भाकियू कार्यकर्ताओं में भी रोष व्याप्त हो गया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन होगा।
सोमवार को शामली नगर पालिका परिषद के सभाकक्ष में भाकियू जिलाध्यक्ष जावेद तोमर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान बिजनौर के बागड़पुर में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की मूर्ति तोड़े जाने की घटना पर रोष जताया गया। जावेद तोमर ने कहा कि इस घटना से समस्त किसान आक्रोशित हैं। इस हरकत को करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही प्रशासन को नई मूर्ति स्थापित करानी चाहिए। यदि कार्रवाई नहीं होती है, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा। इस दौरान भाकियू नेता कुलदीप पंवार, पुष्पेंद्र डायरेक्टर, इस्लाम अंसारी, प्रशांत चौधरी, देशपाल, ओमवीर पटवारी, मास्टर जाहिद, यामीन प्रधान, उदयवीर बनत, प्रदीप त्यागी, बिजेंद्र सैनी, समरपाल, पप्पू मालेंडी, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन विनोद निर्वाल ने किया।