फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चोटी कटने की घटना से हैरान हो रहे कस्बे और गांव के लोग

चोटी कटने की घटना से हैरान हो रहे कस्बे और गांव के लोग

Mon, 21 Aug 2017 12:55 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
चोटी कटने की घटना से हैरान हो रहे कस्बे और गांव के लोग
अब बेबी और सलमा की कटी चोटी
विज्ञापन

जलालाबाद(शामली)। कस्बे में रविवार को बेबी और सलमा की चोटी कट गई।
जलालाबाद के मोहल्ला प्रताप नगर धोबी वाली गली में रसीद हलवाई का मकान है। उसके बेटे शाकिर की पत्नी सलमा रविवार दोपहर एक बजे मकान की गैलरी में काम कर रही थी। इस बीच सलमा (28) को अचानक चक्कर आया और वह गिरकर बेहोश हो गई। परिजनों ने जब देखा तो सलमा की लगभग एक फीट से ज्यादा लंबी चोटी कटी पड़ी थी। बेहोशी की हालत में सलमा को परिजनों ने उठाकर अंदर मकान में चारपाई पर लेटाया। कस्बे के निजी चिकित्सक को बुलाकर सलमा को दवाई आदि दी गई, परंतु सलमा घंटो तक होश में नही आई। इसी प्रकार कस्बे के ग्राम नांगल के मजरे ईस्माइलपुर में भी घटना घटित हुई। महावीर की पत्नी बेबी (58) रविवार सुबह पांच बजे गेलरी में चार पाई पर लेटी हुई थी। उसके लड़के ने मकान का दरवाजा खोला और पशुओं को चारा डालने लगा। इस बीच बेबी चीखकर बेहोश हो गई। उसकी चोटी जमीन पर कटी पाई गई। हसनपुर लुहारी से चिकित्सक को बुलाकर बेबी को दवाई दी गई, परंतु वह भी कई घंटो तक होश में नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed