फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   300 crore projects will get wings

300 करोड़ की परियोजनाओं को लगेंगे पंख

Sat, 29 Feb 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
300 crore projects will get wings
300 करोड़ की परियोजनाओं को लगेंगे पंख
विज्ञापन

शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक मार्च को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है। डेढ़ घंटे के कार्यक्रम के दौरान सीएम पुलिस लाइन शिलान्यास सहित करीब 300 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
मुख्यमंत्री का मिनट दर मिनट कार्यक्रम अभी नहीं आया है लेकिन कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के अनुसार मुख्यमंत्री रविवार को डेढ़ से दो बजे के बीच शामली पहुंचेंगे। पुलिस कार्यालय के सामने बने हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर लैंड करेगा। वे करीब डेढ़ घंटे यहां रहेंगे। गन्ना मंत्री के अनुसार मुख्यमंत्री पुलिस लाइन के शिलान्यास के अलावा थानाभवन में बने लोकनिर्माण विभाग के गेस्ट हाऊस के अलावा जिले के विभिन्न क्षेत्रों की पेयजल योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा विभिन्न सरकारी योजनाओं आयुष्मान भारत, दिव्यांग, कौशल विकास मिशन, पारिवारिक योजना, पेंशन, स्वच्छता अभियान से जुड़ी योजनाओं के लाभार्थियों को भी लाभांवित करेंगे। शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पर पंडाल और मंच बनाने का काम शुरू हो गया था। टेंट आदि पूरी व्यवस्थाएं कर शनिवार रात तक लगाकर फाइनल टच दे दिया जाएगा और यहां सुरक्षा बल तैनात हो जाएंगे।
विज्ञापन

----
तैयारियों को लेकर दिन भर होती रही बैठकें
सीएम के दौरे को लेकर जिले में दिन भर बैठकों का दौर चलता रहा। डीएम जसजीत कौर और एसपी विनीत जायसवाल ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर व्यवस्थाएं देखी। शुक्रवार शाम डीएम ने अपने आवास पर अधीनस्थों की बैठक कर तैयारियों केे बारे में चर्चा की। कार्यक्रम से जुडेे़ तमाम अफसरों को व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
मंच पर जाएंगे चयनित पात्र
मंच पर सीएम से लाभांवित होने वाले पात्रों को संबंधित विभागों द्वारा चयनित कर उन्हें समय से बुला लिया गया है। प्रत्येक योजना के लिए पांच से 10 पात्रों का चयन हुआ है। इन सभी को भी पहचानपत्र जारी किए जाएंगे।
----
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच होगा सीएम का स्वागत
प्रशासनिक स्तर पर सीएम के शानदार स्वागत की तैयारी की गई है। पुलिस कार्यालय के सामने मैदान में बने विशाल पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैैयारी है। जैन कन्या इंटर कालेज की छात्राएं सरस्वती वंदना करेंगी। इसके अलावा भी छात्राओं के कार्यक्रम होंगे।
---
पीएसी कैंप, फायरिंग रेंज पर बना संशय
सीएम से कैराना के ऊंचा गांव और गूर्जरपुर में पीएसी कैंप और फायरिंग रेंज निर्माण का शिलान्यास भी कराया जाने का प्लान था। अफसरों ने भागदौड़ कर किसानों की जमीनों के बैनामे की प्रक्रिया भी तेज की ,लेकिन शुक्रवार को भी बैनामे नहीं हो सके। इस कारण इसका शिलान्यास पर संशय बना है। संभवत: इसका शिलान्यास बाद में होगा।

--
भाजपाई भी तैयारी में जुटे
शामली। कार्यक्रम स्थल पर बने पंडाल को वाटरप्रूफ बनाया जा रहा है। रविवार को बारिश की संभावना को देखते हुए पूरा पंडाल वाटरप्रूफ रहेगा। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के अलावा शहर और आसपास से भी लोग आ सकते हैं। भाजपा नेता भी इसकी तैैयारी में जुटे हैं। यहां 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed