{"_id":"5c587deebdec22738c0f1778","slug":"21549303278-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर स्टेटिक्स मजिस्ट्रेटों से डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर स्टेटिक्स मजिस्ट्रेटों से डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
गैरहाजिर स्टेटिक्स मजिस्ट्रेटों से मांगा स्पष्टीकरण
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा नकलविहीन और शांतिपूर्ण कराने के लिए जनपद में धारा 144 लागू कर दी गई है। जिले को तीन जोन और चार सेक्टर में विभाजित किया गया है। डीएम ने कहा कि परीक्षा ड्यूटी में लगे स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट परीक्षा समाप्ति तक बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में 7 फरवरी से प्रारंभ होकर 2 मार्च तक चलने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि परीक्षा सीसी कैमरों की निगरानी में होगी। परीक्षा के दौरान सीसी कैमरों में परीक्षा केंद्र पर होने वाली हर गतिविधि की वायस रिकार्ड के साथ रिकार्डिंग होनी चाहिए। परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र पर अगर कोई गड़बड़ी पाई जाती हैं तो परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक के साथ वहां के स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट भी जिम्मेदार होंगे। बैठक के दौरान कई स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट नदारद मिलने पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा हैं। डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्र के पास चलने वाले कोचिंग सेंटरों पर विशेष नजर रखी जाए और परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट सेंटर बंद रहेंगे। परीक्षा केंद्रों तथा उनके आसपास किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का जाना प्रतिबंधित रहेगा। इस अवसर पर एसपी अजय कुमार, एसडीएम ऊन केपी तोमर, डिप्टी कलेक्टर राजेश जैन, बीएसए गीता वर्मा, डीआईओएस अनुराधा शर्मा आदि मौजूद रहे।