फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शिक्षिका के उत्पीड़न को लेकर शिक्षक संघ धरना रहा जारी

शिक्षिका के उत्पीड़न को लेकर शिक्षक संघ धरना रहा जारी

Fri, 26 Oct 2018 12:23 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
शिक्षिका के उत्पीड़न को लेकर शिक्षक संघ धरना रहा जारी
फोटो....
विज्ञापन

शामली। आरके पीजी कॉलेज में रसायन विज्ञान की विभागाध्यक्ष के उत्पीड़न को लेकर शिक्षक संघ का धरना जारी रहा। शिक्षकों ने डीएम से शिकायत करते हुए शिक्षिका का निलंबन निरस्त कराने की मांग की।
पिछले लगभग एक सप्ताह से शहर के आरके पीजी कॉलेज में रसायन विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉक्टर अनीता रानी के उत्पीड़न के विरोध में शिक्षक संघ का अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। शिक्षक संघ का कहना है कि पीड़िता को न्याय न मिलने के कारण वह काफी अवसाद में है और असुरक्षित का अनुभव कर रही है। वहीं कॉलेज में प्रशासनिक व शैक्षणिक अव्यवस्था भी पैदा हो रही है। शिक्षकों का आरोप है कि कार्यवाहक प्राचार्य अपनी हठधर्मिता दिखा रहे है। शिक्षकों ने डीएम इंद्र विक्रम सिंह को शिकायती पत्र देते हुए शिक्षिका का गलत निलंबन निरस्त कराने की मांग की। वहीं कुलपति के दिए गए आदेश के अनुसार कार्यवाहक प्राचार्य डाक्टर अरविंद कुमार के स्थान पर डाक्टर ओमकार को कार्यवाहक प्राचार्य नियुक्त कराने की मांग की। इस दौरान ओमकार सिंह, आरपी सिंह, प्रवीन, संजीव, लोकेश, पीके सिंह, मंजू कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पढ़ाई ठप होने के चलते छात्रों ने दिया धरना
आरके पीजी कॉलेज में पिछले एक सप्ताह से शिक्षकों के धरने से परेशान छात्रों ने भी पढ़ाई ठप होने पर विरोध किया। छात्रों ने कॉलेज के कार्यालय के बाहर धरना दिया। छात्र मनोज कुमार, जयकिशन, अवनीश, सचिन, नीरज, शिवम, गौतम, प्रशांत, विद्याकर कुमार भारती ने विरोध प्रकट करते हुए कहा कि कॉलेज में राजनीति के चक्कर में विद्यार्थियों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। अक्तूबर और नवंबर माह में शिक्षण कार्य जोरों पर होता है, लेकिन कॉलेज में पिछले एक सप्ताह से शिक्षण कार्य नहीं हो रहा है। छात्र आए दिन कॉलेज में आते है और बिना पढ़े ही वापस चले जाते है। छात्रों ने बताया कि उनकी सेमेस्टर परीक्षा नजदीक है। पढ़ाई न होने पर वह फेल हो जाएंगे। छात्रों ने प्राचार्य से शिक्षिका का निलंबन निरस्त करने की मांग करते हुए कॉलेज में शिक्षणकार्य सुचारु रुप से चलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed