{"_id":"5b86e3af42c79246725bb892","slug":"21535566767-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभा की कमी नहीं, सुविधाओं का टोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभा की कमी नहीं, सुविधाओं का टोटा
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
शामली। क्षेत्र के युवाओं में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन जनपद में खेल सुविधाओं का टोटा है। जिस कारण क्षेत्र के युवा खेलों की ओर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते हैं। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भी स्कूलों में कोई तैयारी नहीं कराई जाती है और न ही खेलने के लिए सामान दिया जाता।
शामली जनपद खेल सुविधाओं से वंचित है। सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं को कोई विशेष तैयारी नहीं कराई जाती है। कहीं खेल शिक्षक ही नहीं है तो कहीं खेल शिक्षक खिलाना नहीं चाहते। प्रतियोगिताओं के समय ही खानापूर्ति कर दी जाती है। जिस कारण वह जिलास्तर से आगे नहीं बढ़ पाते। ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल स्टेडियम की कोई सुविधाएं नहीं हैं। भर्ती की तैयारी के लिए भी सड़कों पर ही दौड़ना पड़ता है। जनपद में भी कोई सरकारी स्टेडियम और क्रीड़ा अधिकारी की सुविधा नहीं है। खेल निदेशालय की ओर से कबड्ड़ी कोच संजीव कुमार, कुश्ती कोच प्रदीप कुमार व वुशू कोच रुकशाना और एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप अंशकालिक कोच रखे गए हैं। सभी खेलों में केवल 120 के लगभग खिलाड़ी हैं। कोच का कहना है कि जनपद में कोई सरकारी स्टेडियम नहीं है। पहले बच्चों को बिग्रेडियर कॉलेज में तैयारी कराई जाती है। अब ग्राम कल्याण के शहीद उधम सिंह स्टेडियम में तैयारी कराई जाती है। जिसमें भी कोई विशेष सुविधा नहीं है।
कुश्ती और कबड्डी में जिले का नाम रोशन
कबड्डी में गांव बंतीखेड़ा, हसनपुर, बनत, भारसी, कनियान, भभीसा, दथेड़ा आदि गांव के युवाओं ने अच्छा प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया है। जिसमें गांव के बंतीखेड़ा के करीब 15 खिलाड़ी सरकारी नौकरियों पर तैनात हैं। वहीं इसी वर्ष गौरव को प्रो-कबड्ड़ी में मुंबई ने साढ़े छह लाख रुपये में खरीदा है। जबकि वर्ष 2017 में हसनपुर के विपिन मलिक को दिल्ली दंबग ने छह लाख और अरविंद दथेड़ा को पटना ने छह लाख रुपये में खरीदा था। वहीं गांव भैंसवाल में शहीद भगत सिंह अखाड़े में देवराज पहलवान गांव में छिपी प्रतिभा निखार रहे है। जहां के पहलवान नेशनल स्तर तक क्षेत्र का नाम रोशन कर चुके है।
विज्ञापन
निशानेबाजी और कुश्ती में प्राइवेट एकेडमी निखार रही प्रतिभा
शामली शहर में झिंझाना रोड स्थित शामली राइफल क्लब, खेड़ीकरमू में मुनव्वर मंसूरी क्लब और माजरा रोड स्थित पिंटू कुश्ती व्यायामशाला में क्षेत्र के युवा प्रशिक्षण लेकर जनपद का नाम रोशन कर चुके हैं। इन एकेडमी से छात्र-छात्रा प्रशिक्षण लेकर राज्य और नेशनल स्तर तक प्रतिभाग कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।