फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बाइक सवार युवकों ने महिला को खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म

बाइक सवार युवकों ने महिला को खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म

Fri, 20 Jul 2018 12:25 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार युवकों ने महिला को खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म
खेत में जबरन महिला से दुराचार
विज्ञापन

शामली।
खेत किनारे एक महिला बदहवास हालत में मिली। सूचना पर पहुंची डायल-181 महिला हेल्पलाइन की सुगमकर्ताओं की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने दो युवकों पर बेहोश करके खेत में ले जाने तथा वहां मौजूद युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

आदर्शमंडी थानाक्षेत्र के गोहरपुर रोड पर एक खेत किनारे एक करीब 40 वर्षीय महिला घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने इसकी सूचना महिला हेल्पलाइन डायल-181 पर की। सूचना पर डायल-181 की सुगमकर्ता पारुल चौधरी और प्रियंका शर्मा मौके पर पहुंची। उन्होंने डायल-100 पुलिस को सूचना दी और महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर आदर्शमंड़ी एसओ राजकुमार शर्मा और महिला एसआई आरती के साथ अस्पताल में पहुंच गए तथा पूरे मामले की जानकारी ली। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे बनत में किसी को पांच हजार रुपये देने थे। इसके चलते शाम को बनत के लिए घर से चली। आरोप है कि गुरुद्वारा तिराहे के पास बाइक सवार दो युवक जिन्हें महिला जानती थी उनके साथ बैठ गई। आरोप है कि आगे जाकर दोनों युवकों ने महिला को बेहोश कर दिया और एक खेत में ले गए। वहां एक युवक और मिला तथा उसके साथ खेत में उस युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसको पीटा तथा उसके पांच हजार रुपये, सोने की चेन और अंगूठी, सोने का एक कुंडल लूट लिया तथा उसको छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर महिला के परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए। उधर, पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। एसओ ने कहा कि महिला दो युवकों पर बेहोश कर खेत पर ले जाने तथा तीसरे युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाई है। अभी तक तहरीर नहीं आई, रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed