फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chants of "Jai" echoed during the enactment of the reunion of Ram and Sita and the episode of Narad's delusion.

Shamli News: राम सीता मिलन और नारद मोह के मंचन में गूंजे जयकारे

Mon, 12 Oct 2026 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 12 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Chants of "Jai" echoed during the enactment of the reunion of Ram and Sita and the episode of Narad's delusion.
शहर के हनुमान धाम पर आयोजित रामलीला में फुलवारी लीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
शामली। जिले में चल रहे रामलीला महोत्सवों में धार्मिक प्रसंगों के मंचन से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
विज्ञापन

शहर के मंदिर हनुमान टीला हनुमान में शनिवार देर रात फुलवारी लीला का सुंदर मंचन किया गया। फूलों से सजी वाटिका, आकर्षक सजावट और मधुर भजनों के बीच भगवान श्रीराम और माता सीता के प्रथम मिलन का प्रसंग जीवंत हो उठा। कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय को देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं आईआईके के अध्यक्ष विशाल गुप्ता रहे।
राम की भूमिका आकाश धीमान, लक्ष्मण की भूमिका उज्ज्वल नामदेव, माता सीता की भूमिका वंश राजपूत और गुरु विश्वामित्र की भूमिका विपिन शांडिल्य ने निभाई। रामलीला समिति के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी, राजकुमार मित्तल, शरद द्विवेदी, मुकुल द्विवेदी, पुनीत द्विवेदी, पंडित दिनेश पाठक, उत्तम नामदेव, आदेश शर्मा, दीपक सैनी, लाल सिंह लचक, रमेश धीमान रहे। गढ़ीपुख्ता के गांव हथछोया की चौपाल में चल रही रामलीला के दूसरे दिन नारद मोह प्रसंग का मंचन किया गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अनिल तोमर, रणवीर सिंह तोमर, जसवीर तोमर, महावीर तोमर, प्रेम सिंह दिलावरा, विनोद तोमर, बृजपाल तोमर, अरुण तोमर, आदेश तोमर आदि रहे।
विज्ञापन

कांधला में कैराना रोड स्थित श्री रामलीला मैदान मंडप पंचवटी में रामलीला के दौरान सीता स्वयंवर, लक्ष्मण-परशुराम संवाद और श्रीराम-सीता विवाह के प्रसंगों का मंचन किया गया। गोशाला भवन में श्रीराम के राजतिलक की घोषणा, कैकेयी के दो वरदान मांगने और श्रीराम के वनवास जाने के प्रसंगों का मंचन किया गया। श्रीराम के साथ लक्ष्मण और सीता वन के लिए चले तो लोग भी गमगीन हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed