{"_id":"6acbea3188cf68d847031310","slug":"mahapanchayat-of-khap-chieftains-in-bantikheda-today-strategy-to-be-formulated-shamli-news-c-26-1-sal1002-175891-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बंतीखेड़ा में खाप चौधरियों की महापंचायत आज, बनेगी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बंतीखेड़ा में खाप चौधरियों की महापंचायत आज, बनेगी रणनीति
Mon, 12 Oct 2026 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
बाबरी (शामली)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर रविवार को प्रस्तावित खाप चौधरियों व ग्रामीणों की महापंचायत स्थगित रही। अब यह महापंचायत सोमवार को गांव बंतीखेड़ी में सचिवालय के पास प्राथमिक विद्यालय में होगी।
उधर, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने रविवार को गांव बनतीखेड़ा पहुंचकर अंकित के परिजनों से मिलकर उनका हाल जाना और परिवार की मांगों के संबंध में विस्तार से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने गांव में स्टेडियम का निर्माण जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने सोमवार को प्रस्तावित महापंचायत में शामिल होने की बात भी कही।
डॉ. संजीव बालियान से परिजनों ने अंकित की हत्या में वांछित दो शूटरों समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। परिजनों ने कहा कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक वे न्याय की मांग जारी रखेंगे।
विज्ञापन
अंकित बालियान के पिता सतबीर फौजी ने बताया कि रविवार को होने वाली महापंचायत स्थगित रही। यह महापंचायत सोमवार को प्राथमिक विद्यालय में शाम चार बजे होगी। महापंचायत में खाप चौधरियों के अलावा गण्यमान्य लोग और ग्रामीण शामिल होंगे। महापंचायत में अंकित हत्याकांड में इंसाफ के लिए आगे की रणनीति तय की जाएगी।
ये था मामला : हरियाणवी गायक अंकित बालियान की 26 अगस्त की शाम शामली में आर्यपुरी नाला पटरी पर अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी थी। पांच दिन बाद पुलिस मुठभेड़ के दौरान 50-50 हजार रुपये के इनामी सुमित और मोहित मारे गए थे। पुलिस ने एक सप्ताह पहले सोनीपत निवासी रोहित उर्फ लाडला को हत्याकांड की साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया था।
इस हत्याकांड में शूटर सत्यम कादियान व आर्यन संधू और मुख्य साजिशकर्ता गोगी गैंग का राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया वांछित चल रहे हैं। पुलिस ने तीनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। पुलिस तीनों को भगोड़ा घोषित करने के साथ ही उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई कर चुकी है।