फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Two drug smugglers arrested with smack worth ₹4.16 crore; the gang comprises three individuals

सहारनपुर: 4.16 करोड़ रुपये की स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार, साला-बहनोई समेत तीन लोगों का है गिरोह

Mon, 12 Oct 2026 08:38 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 12 Oct 2026 08:38 PM IST
सार

पुलिस ने बरेली से लाई दो किलो 83 ग्राम स्मैक के साथ शोएब और आस मोहम्मद उर्फ आशु को गिरफ्तार किया। आस मोहम्मद का सगा बहनोई इनका तीसरा साथी है, जिसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Two drug smugglers arrested with smack worth ₹4.16 crore; the gang comprises three individuals
गिरफ्तार दो आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली से स्मैक की खेप लेकर आए दो नशा तस्करों को तीतरो पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो किलो 83 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 4.16 करोड़ रुपये है। पुलिस जांच में सामने आया कि तस्कर आस मोहम्मद के सगे बहनोई ने मोबाइल फोन और सिम कार्ड उपलब्ध कराए थे। पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

पुलिस लाइन में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि तीतरो थाना प्रभारी सचिन पूनिया के नेतृत्व और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने रविवार रात चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गढ़ीपुख्ता रोड से शोएब निवासी तितरवाड़ा थाना कैराना शामली और आस मोहम्मद उर्फ आशु निवासी नवाजपुर थाना नकुड़ को गिरफ्तार किया है। तलाशी में इनके कब्जे से दो किलो 83 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल और 5600 रुपये बरामद हुए। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 4.16 करोड़ रुपये है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एक साथी के कहने पर वह बरेली से स्मैक लेने गए थे। साथी ने उन्हें पैकेट में बंद नकदी दी थी, जिसे बरेली में उसके बताए व्यक्ति को सौंपा गया। इसके बाद उस व्यक्ति ने दोनों को अलग-अलग एक-एक किलो स्मैक के पैकेट दिए। आरोपियों का तीसरा साथी आस मोहम्मद का सगा बहनोई है। उसी ने दोनों को मोबाइल फोन और सिम कार्ड उपलब्ध कराए थे। पुलिस इस साथी समेत पूरे नेटवर्क की भूमिका की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन

कौन है स्मैक देने वाला तस्कर
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरेली में उन्हें स्मैक देने वाला व्यक्ति कौन है और खेप की आगे कहां आपूर्ति की जानी थी। बरामद मोबाइल फोन से भी कॉल डिटेल निकाली जाएगी। पता लगाया जाएगा कि तस्करों की किस नंबर पर अधिक बात होती थी। इसके साथ ही उनके मोबाइल में किनके नंबर हैं।
 

पहले भी दर्ज है नशा तस्करी का मुकदमा
एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि शोएब के खिलाफ वर्ष 2025 में थाना गंगोह में एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज है। वहीं, आस मोहम्मद के खिलाफ लक्सर, हरिद्वार में भी मुकदमा दर्ज है। दोनों के खिलाफ तीतरो थाने में वर्तमान मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed