{"_id":"6acbe9c3d3b170e5c3056c16","slug":"halwa-and-upma-to-be-added-to-childrens-meals-cooks-to-receive-additional-remuneration-shamli-news-c-26-1-aur1003-175867-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बच्चों की थाली में जुड़ेगा हलवा-उपमा, रसोइयों को मिलेगा अतिरिक्त पारिश्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बच्चों की थाली में जुड़ेगा हलवा-उपमा, रसोइयों को मिलेगा अतिरिक्त पारिश्रमिक
Mon, 12 Oct 2026 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
शामली। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की थाली में अब हलवा और उपमा भी शामिल होगा। पीएम पोषण योजना के तहत शासन ने हर शुक्रवार के लिए विशेष मेन्यू निर्धारित किया है। इसके तहत महीने के पहले और तीसरे शुक्रवार को मीठा हलवा, जबकि दूसरे, चौथे और पांचवें शुक्रवार को नमकीन उपमा परोसा जाएगा। नई व्यवस्था में रसोइयों को दो रुपये अतिरिक्त पारिश्रमिक भी दिया जाएगा।
मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की ओर से अप्रैल 2027 तक के लिए बजट जारी कर दिया गया है। शासन ने नई व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। विद्यालयों में बच्चों को प्रतिदिन निर्धारित मेन्यू के अनुसार मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाता है। अब शुक्रवार को हलवा और उपमा मिलने से भोजन में विविधता आएगी। शासन की ओर से हलवा तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री और उसकी मात्रा के संबंध में भी दिशा-निर्देश निर्धारित किए गए हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि पीएम पोषण योजना के तहत इस पहल का उद्देश्य बच्चों को नियमित भोजन के साथ अतिरिक्त पोषण उपलब्ध कराना है। सभी विद्यालयों में निर्धारित दिवस के अनुसार व्यंजन तैयार कर बच्चों को वितरित कराने के निर्देश दिए जाएंगे।