{"_id":"5aa800464f1c1b27088b4fed","slug":"21520959558-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापंचायत के लिए दिल्ली रवाना हुए किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापंचायत के लिए दिल्ली रवाना हुए किसान
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों का उत्पीड़न सहन नहीं हुआ
शामली। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर महापंचायत की। उसमें शामिल होने के लिए शामली जिले से भी बड़ी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता और किसान दिल्ली रवाना हुए। मंगलवार सुबह शामली रेलवे स्टेशन ट्रेन और बस अड्डे से बसों के अलावा भाकियू कार्यकर्ता तथा किसान अपने वाहनों से भी दिल्ली के लिए रवाना हुए। भाकियू जिलाध्यक्ष जावेद तोमर ने बताया कि किसानों का समस्त ऋण माफ कराने, कृषि वाहन (ट्रेक्टर) एनजीटी के 10 साल वाले नियम से मुक्त कराने, फसलों का वाजिब दाम दिलाने, विद्युत विभाग द्वारा किसानों का उत्पीड़न बंद कराने, फसलों का मूल्य लागत के हिसाब से निर्धारित कराने के लिए किसानों के प्रतिनिधि मंडल के साथ वार्ता कर तय कराने सहित विभिन्न मांगे रहीं। उन्होंने बताया कि शामली जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता मंगलवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, प्रदेश सचिव विनोद निर्वाल, कपिल खाटियान, प्रदीप त्यागी, हाजी इकराम, बिल्लू, ओमबीर पटवारी, तेजपाल दरगाहपुर, शहजाद लुहारी आदि सहित शामिल रहे।