{"_id":"59f4ce4b4f1c1bf3538b9cb5","slug":"21509215819-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे ृनि भी जारी रहा होर्डिंग हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे ृनि भी जारी रहा होर्डिंग हटाओ अभियान
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे दिन भी जारी रहा होर्डिंग हटाओ अभियान
शामली।
नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना लगने के दूसरे दिन भी शहर में होर्डिंग-बैनर हटाओ अभियान जारी रहा। नगरपालिका कर्मियों की टीम ने शहर में विभिन्न स्थानों पर घूमकर जेसीबी की मदद से होर्डिंग हटवाए।
उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग ने शुक्रवार को ही निकाय चुनाव अधिसूचना जारी की। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई, जिसके चलते बगैर अनुमति चुनाव प्रचार पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने भी आदर्श आचार संहिता प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए। इसके चलते नगर पालिका परिषद कर्मियों ने शहर में चुनाव प्रचार सामग्री हटाने का अभियान शुरू कर दिया। शनिवार को नगर पालिका की टीम ने शहर में टंकी रोड, भैंसवाल रोड, गऊशाला रोड, कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, फव्वारा चौक, विजय चौक, अजंता चौक, बुढ़ाना रोड, हनुमान रोड और मोहल्ला रेलपार में विभिन्न स्थानों से होर्डिंग और बैनर उतरवा दिए। इस दौरान करीब 200 से ज्यादा होर्डिंग और बैनर उतरवा दिए गए। पालिका कर्मी अपने साथ जेसीबी मशीन लेकर चल रहे थे, जिसके जरिये खंभे पर ऊंचाई तक लगे होर्डिंग और बैनर हटवाए गए। इसके अलावा दीवारों पर लगे पोस्टर अभी पूरी तरह नहीं हट पाए हैं। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी लालचंद भारती ने बताया कि आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार चुनाव प्रचार सामग्री हटवाई जा रही है। जिन स्थानों पर अभी होर्डिंग और बैनर नहीं हट पाएं है, वह रविवार को भी हटवाए जाएंगे।