{"_id":"5999e25e4f1c1ba4238b482f","slug":"21503257182-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद में उठाएंगे रेलवे लाइनों का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद में उठाएंगे रेलवे लाइनों का मामला
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद में उठाएंगे रेलवे लाइनों का मामला
शामली। खतौली में हुए ट्रेन हादसे को लेकर कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह का कहना है कि सर्वोच्च प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा है। हादसे में मरने वाले यात्रियों के परिजनों के प्रति उनकी संवेदना है। यदि हादसे में किसी प्रकार की लापरवाही हुई है, तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। साथ ही यह मामला संसद में उठाकर देशभर की रेलवे लाइनों की स्थिति का सर्वे और जांच कराने की मांग करेंगे।
सांसद हुकुम सिंह ने अमर उजाला को फोन पर बातचीत में बताया कि रेलवे को भी इस बात का अहसास होना चाहिए कि किस रेल रूट पर कितनी पुरानी रेल लाइनें बिछी हैं। उनकी रेलवे लाइनों की क्षमता कितनी स्पीड वाली ट्रेनों के चलने की है, उतनी ही स्पीड वाली ट्रेनों का संचालन किया जाए। इसके साथ ही रेलवे लाइनों का गहनता से सर्वे और जांच कराने की बात वह संसद में उठाएंगे, क्योंकि देश में काफी पुरानी रेलवे लाइनें भी बिछी हैं, जिनको समय और क्षमता के साथ बदलना भी जरूरी होता है।
रेल मंत्री को देना चाहिए इस्तीफा
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार का कहना है कि खतौली में ट्रेन हादसा रेलवे कर्मियों की घोर लापरवाही से हुआ। इससे प्रमाण भी मिल चुके हैं। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए तथा नैतिकता के आधार पर हादसे की जिम्मेदारी लेते हुए रेल मंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन
शामली के व्यापारियों ली जानकारी
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने खतौली पहुंचकर ट्रेन हादसे के बारे में जानकारी लेने के साथ ही बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर में घायलों को फल, बिस्कुट और पानी आदि सामग्री वितरित की। इस दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल, जिलाध्यक्ष अनुराग जैन, संगीत गोयल, विनीत गोयल, कमलवीर, प्रदीप कुमार और अनिल कुच्छल आदि मौजूद रहे।