फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   खेलकूद प्रतियोगिता में शामली ब्लॉक ने बाजी मारी

खेलकूद प्रतियोगिता में शामली ब्लॉक ने बाजी मारी

Fri, 23 Nov 2018 11:55 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता में शामली ब्लॉक ने बाजी मारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। शहर के उधम सिंह स्टेडियम में जनपद स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा एवं स्काउट गाइड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर के स्कूल कालेजों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने किया। स्कूली की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना सहित कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने कहा कि छात्र के लिए पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेलों से बच्चों को बढ़ावा मिलता है और उनको सीखने का भी मौका मिलता है। एसपी अजय कुमार ने कहा कि हमारा जीवन चुनौतियों और संघर्षों से भरा हुआ है। आए दिन हार और जीत का सामना करना पड़ता है। इसलिए एक अच्छे इंसान के रूप में हार और जीत में एक समान भाव रखना चाहिए।
विज्ञापन

शामली जनपद के थानाभवन, शामली ऊन कैराना और कांधला के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। खो खो कबड्डी, बैडमिंटन, दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, रस्सा फेंक आदि खेल हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में उच्त्तर माध्यमिक कन्या जूनियर हाईस्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक विद्यालय लांक ने पहला स्थान हासिल किया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र सिंह, राकेश वालिया, राजलक्ष्मी, संजय डबराल, जिला स्काउट मास्टर सचिन चौहान, राजसिंह पुंडीर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के परिणाम
खेल का नाम उच्च प्राथमिक प्राथमिक
कबड्डी कांधला -
दौड़ 100 मीटर थानाभवन ऊन
200 मीटर दौड़ थानाभवन ऊन
400 मीटर दौड़ शामली शामली
बैडमिंटन एकल शामली -
बैडमिंटन डबल शामली -
लोकनृत्य उ.प्रा.गढीश्याम -
समूह गान - प्रा.लांक
राजकीय एकांकी. कुरतान कांधला -
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed