{"_id":"5b58cc474f1c1b58488b6ec0","slug":"201532546119-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलन देवी की पुण्यतिथि मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलन देवी की पुण्यतिथि मनाई
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलन देवी की पुण्यतिथि मनाई
शामली। परम सत्य अनुसंधान संस्थान ट्रस्ट द्वारा पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि मनाई। गोष्ठी के दौरान उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
बुधवार को माजरा रोड स्थित चौधरी चरण सिंह बारातघर में फूलन देवी की पुण्यतिथि पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने फूलन देवी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उन्हें न्याय के लिए जंग लड़ने वाली महिला बताया। वक्ताओं ने सभी से आपसी समन्वय, सहयोग, समर्पण, सच्चाई, प्रेम और बलिदान की भावनाओं पर बल दिया। इसके साथ ही समाज की शिक्षा, अनुशासन और नैतिकता पर बल दिया। कार्यक्रम में निर्णय लिया कि 15 अगस्त 2018 को समाज के शैक्षिक उत्थान विषय पर शामली में चिंतन शिविर आयोजित किया जाएगा। अध्यक्षता लक्ष्मी अनिल कश्यप और संचालन लोकेंद्र कश्यप ने किया। इस दौरान जालंधर से विनोद साहनी, हापुड़ से उमेश, दिल्ली से लक्ष्मण सिंह, केसी कश्यप, राममेहर सिंह, रामलाल कश्यप, रामपाल, मोहर सिंह, नीटू, सुभाष, लोकेेश, हंस, ओमपाल, विनोद, आदि मौजूद रहे।