{"_id":"5b4e331c4f1c1b41748b55aa","slug":"201531851548-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना में 4 चौकियां स्थापित की गई, शामली कलक्ट्रेट में खुला बाढ कंट्रोल रुम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना में 4 चौकियां स्थापित की गई, शामली कलक्ट्रेट में खुला बाढ कंट्रोल रुम
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ से निपटने के लिए चार चौकियां स्थापित
शामली/कैराना। बाढ़ से निपटने के लिए पहले ही प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। कैैैराना क्षेत्र में चार बाढ़ चौकियां स्थापित की गई है। वहीं आपातकाल स्थिति से निपटने की तैयारी भी पूर्ण कर ली गई है। चौकियों पर तीन-तीन अधिकारी की नियुक्ति भी की गई है।
मानसून आने के बाद पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक बारिश के बाद यमुना नदी उफान पर आती है। 2014 में यमुना नदी में बाढ़ आने पर तहसील क्षेत्र के 26 गांव प्रभावित हुए थे। इस बार प्रशासन और सिंचाई विभाग ने बाढ़ सुरक्षा की अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। तहसीलदार रनबीर सिंह ने बताया कि कैराना तहसील क्षेत्र के फतेहपुर, इस्सोपुर खुरगान, रामड़ा व डुंडूखेड़ा में बाढ सुरक्षा चौकी बनाई गई है। बाढ़ चौकियों पर एक- एक संबंधित लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी तथा ग्राम पंचायत अधिकारी की तैनाती की गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा मिट्टी व रेत के कट्टे एहतियात तैयार कर लिए गए हैं। किसी भी आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से तमाम तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। हालांकि शामली कलक्ट्रेट में बाढ़ कंट्रोल रूम खोल दिया गया है। यमुना नदी में जलस्तर कम है। उधर, हथिनी कुंड बैराज पर 8581 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। कैराना यमुना नदी पर 228.10 मीटर जलस्तर रिकार्ड किया गया हैं।