फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   डरकर नहीं, डटकर करे करें मुकाबला

डरकर नहीं, डटकर करे करें मुकाबला

Wed, 08 Nov 2017 11:43 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
डरकर नहीं, डटकर करे करें मुकाबला
कैराना(शामली)। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला सशक्तीकरण के तत्वावधान में पॉवर एंजल चयन करने के लिए छात्राओं के साथ शक्तिपरी अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि छात्राओं को डरकर नहीं, डटकर मुकाबला करने की जरूरत है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डाक्टर चमनलाल ने कहा कि छात्राओं को वर्तमान परिवेश में शासन और प्रशासन महिला सशक्तीकरण एवं महिला सुरक्षा के लिए संवेदनशील हैं। छात्राओं को भी अपनी सुरक्षा एवं सम्मान के लिए जागरूक रहना है। शाक्तिपरी इकाई की प्रभारी डाक्टर रीनू ने छात्राओं को शक्तिपरी की चयन प्रक्रिया और इसके तहत दिए जाने वाले प्रशिक्षण के विषय में विस्तार से बताया। महाविद्यालय के महिला शिकायत प्रकोष्ठ की प्रभारी डाक्टर नीतू त्यागी ने छात्राओं को फोन नंबर 1090 तथा महिला आयोग के बारे में विस्तार से बताया। डॉक्टर हरेंद्र कुमार ने छात्राओं को नैतिक मूल्यों के संवर्धन के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के मुख्य शास्ता डाक्टर अजय बाबू शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय का समस्त स्टाफ शास्ता मंडल के साथ छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए कटिबद्ध है। इस मौके पर डॉक्टर हंसराज, डॉक्टर रमेश यादव, डॉक्टर मुकेश कुमार, डॉक्टर हरेंद्र सिंह, डॉक्टर योगेंद्र आदि उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का संचालन डाक्टर रीनू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed