{"_id":"5990ab964f1c1b42638b4677","slug":"201502653334-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं की चोटी कटी, बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाओं की चोटी कटी, बेहोश
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद/बाबरी।
जलालाबाद के हसनपुर लुहारी और बाबरी के कैड़ी में दो महिलाओं की चोटी कट गई। घटना के बाद दोनों महिलाएं बेहोश हो गईं।
जलालाबाद के ग्राम हसनुपर लुहारी के मोहल्ला चारजान निवासी फारूख अहमद सऊदीअरब में काम करने गया हुआ है। फारूख की मां छम्मो दिल्ली के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती है। शनिवार की रात्रि दस बजे उसकी पत्नि शाइना और ननंद शयमा मकान की छत पर लेटी हुई थी। शाइना को काले रंग एक बिल्ली दिखाई दी तथा उसके बाद वह बेहोश हो गई। इस दौरान उसकी चोटी कट गई। जिस पर उसकी ननंद से शोर मचा दिया। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। उधर, गांव कैड़ी में प्रेमवती पत्नी ब्रजपाल लघुशंका गई थी। जब वह लघुशंका कर शौचालय से बाहर निकली तो सर चकराने लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। इस दौरान उसकी भी चुटिया कट गई। मामले की जानकारी होते ही गांव में सूचना की आग की तरह फैल गई।